फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई और जुब्बल क्षेत्र की दो सड़कों की हुई सफल पासिंग

विज्ञापन
अंटी की चींग-धर्माणा-बावड़ी सड़क पासिंग के दौरान ग्रामीणों के साथ एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल उपमंडल की अंटी पंचायत में दो सड़कों की सफल पासिंग हुई, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कोटखाई की बाग-डुमैहर पंचायत के अंतर्गत जालठ गांव में जालठ-1 से जालठ-2 तक सड़क और जुब्बल क्षेत्र की अंटी पंचायत में चींग-धर्माणा-बावड़ी सड़क की पासिंग पूरी की गई। इन दोनों सड़कों की पासिंग के लिए बाग-डुमैहर और अंटी पंचायत के ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा मंत्री के निरंतर प्रयासों और सकारात्मक पहल के कारण यह कार्य संभव हो सका। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, गुरमीत सिंह नेगी, एसडीएम जुब्बल, एसडीएम कोटखाई अभिषेक भरवाल, पंचायत बाग-डुमैहर और अंटी के वर्तमान व पूर्व पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रशासनिक अधिकारी, हिमाचल पथ परिवहन निगम और लोक निर्माण विभाग मंडल कोटखाई व जुब्बल के अधिकारी, स्थानीय लोग और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें