मकर संक्रांति पर्व पर मां भीमाकाली मंदिर में दूर-दूर से माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। मकर संक्रांति के पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सराहन के भीमाकाली मंदिर में माथा टेका। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। बुधवार को श्रद्धालु प्रसाद की टोकरी लिए माता के दर्शन को सुबह से कतार में लगे रहे। दूरदराज से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन भी किया। भीमा काली मंदिर के पुजारी ने बताया कि मकर संक्रांति पर आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा लोग दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।
मकर संक्रांति पर्व पर मां भीमाकाली मंदिर में दूर-दूर से माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद