फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुभाष हाउस को मिला बेस्ट हाउस का खिताब

विज्ञापन
नोगली स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी मुकाबले में दमखम दिखाती खिलाड़ी। स्र
विज्ञापन
नोगली स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन और दौड़ प्रतियोगिता में बहाया पसीना


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रानी रत्न कुमारी मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ सत्यदेव ने किया। समापन समारोह में नीता मेहता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। खिलाड़ियों ने वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन और दौड़ समेत अन्य खेलों में पसीना बहाया। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में ओवरऑल बेस्ट हाउस का खिताब सुभाष हाउस के नाम रहा। भगत हाउस उपविजेता रहा। छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सुभाष हाउस विजेता रहा। वॉलीबाल में नेहरू हाउस और बैडमिंटन में सुभाष हाउस अव्वल रहा। छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गांधी हाउस ने पहला स्थान पाया। वॉलीबाल में सुभाष हाउस प्रथम रहा। 100 मीटर दौड़ में गांधी हाउस ने पहला स्थान पाया, जबकि 200 मीटर दौड़ में भगत हाउस प्रथम रहा। छात्रों ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। प्रधानाचार्य पुष्पानंद गुप्ता ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों का भी जीवन में बहुत योगदान है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य दिनेश भलूनी, नरेंद्र मेहता, संजय शर्मा, वर्षा, बिंदू, अनिता, संजय बदेरल, कमलेश ठाकुर सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

नोगली स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी मुकाबले में दमखम दिखाती खिलाड़ी। स्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें