फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुभाष अध्यक्ष और दौलत राम बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर एसोसिएशन की दोफदा, गौरा और मशनू जोन की कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर ने दोफदा, गौरा और मशनू जोन की विशेष बैठक की। इसकी अध्यक्षता रामपुर इकाई के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने की।
बैठक में पेंशनरों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से सुभाष ध्रैक को दोफदा, गौरा और मशनू जोन का अध्यक्ष चुना गया। दौलत राम चौहान को सचिव और भरत सिंह ठाकुर को मुख्य सलाहकार का दायित्व सौंपा गया। रामपुर इकाई के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

बैठक में सरकार से पेंशनरों की लंबित देनदारियों का शीघ्र भुगतान करने की मांग भी उठाई गई। बताया गया कि प्रदेश में वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अभी तक सरकार की ओर से लंबित राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। ग्रेच्युटी, एरियर, लीव इनकैशमेंट और कम्यूटेशन जैसी देनदारियां अब भी लंबित हैं।
विज्ञापन

सुदामा राम मेहता ने सरकार से इन मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लंबित देनदारियों के भुगतान से पेंशनरों को आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष ध्रैक ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि जोन संगठन के साथ मिलकर पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें