फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी के मेला मैदान में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि कांत ने की अपील, योग दिवस में लें भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। आनी के मेला मैदान में 21 जून को उपमंडल स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। आयुर्वेद विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह 6:45 बजे से योग दिवस कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। विभाग की ओर से तैनात योग प्रशिक्षक इस दौरान उपस्थित लोगों को योग का प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान आनी उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। सहायक आयुक्त एवं बीडीओ अमनदीप सिंह और तहसीलदार आनी भीम सिंह नेगी भी इस दौरान विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशिकांत ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग भाग लेकर योग दिवस को सफल बनाएं। 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। उपमंडल स्तर पर मेला मैदान आनी में योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में आम जन भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि योग से निरोग रहने का संदेश जन-जन तक पहुंच सके।

- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें