फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क, रास्ते, पेयजल और बिजली की समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारकंडा के जंजैली में उप ग्रामसभा का आयोजन, ग्रामीणों ने रखीं मूलभूत समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकासखंड नारकंडा की जंजैली पंचायत के खोलवी वार्ड में उप ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में स्थानीय पंचायत प्रधान कैलाश चौहान और संबंधित वार्ड सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने क्षेत्र की समस्याओं को पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखा। बैठक में सड़क, रास्ते, पेयजल और बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। स्थानीय वार्ड सदस्य खोल्वी ने वार्ड के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य गांवों में विकास कार्यों को गति देना है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना भी इसका एक अहम हिस्सा है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के बीच आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। पंचायत प्रधान कैलाश चौहान ने भी ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को ध्यान से सुना। उप ग्रामसभा में उपस्थित लोगों ने विकास कार्यों को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार कार्यों को प्राथमिकता देने पर चर्चा की। ग्रामीणों ने कहा कि उप-ग्राम सभा जैसे आयोजनों से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। इससे गांव के विकास की योजनाओं को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में मदद मिलती है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उप ग्रामसभा में उठाई गई समस्याओं पर पंचायत स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभागों के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें