फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश-रिवाड़ी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, बंद नालियां बनीं परेशानी

विज्ञापन
दलाश-रिवाड़ी सड़क पर गड्ढों से हादसों का बढ़ा अंदेशा। संवाद
विज्ञापन
. डेढ़ किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह उखड़ा तारकोल, खुले में बह रहा गंदा पानी,
विज्ञापन

. ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से दुरूस्त करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश में रिवाड़ी-दलाश सड़क खस्ताहाल है। डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जल निकासी नालियों की व्यवस्था न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर खुले में बह रहा है। इससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क को काफी समय पहले पक्का किया गया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में कई स्थानों से तारकोल उखड़ चुका है। मेला राम, विनोद शर्मा, भारद्वाज शर्मा, कैलाश शर्मा, सुरेश शर्मा, सतपाल शर्मा, सुभाष शर्मा, जेआर सरस्वती और दलीप शर्मा सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग से बंद पड़ी जल निकासी नालियों को जल्द खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि नालियों की निकासी व्यवस्था बहाल होने से सड़क पर खुले में बह रहे गंदे पानी की समस्या दूर होगी। साथ ही सड़क की खस्ता हालत को देखते हुए इसे दोबारा पक्का किया जाना चाहिए। उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग दलाश के कनिष्ठ अभियंता लालचंद ने बताया कि बंद पड़ी नाली को जल्द खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क को भी दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें