फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुई में उप ग्रामसभा, ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ीं समस्याएं

विज्ञापन
नारकंडा की कुई पंचायत में आयोजित उप ग्राम सभा में मौजूद प्रतिनि​धि और ग्रामीण। संवाद 
विज्ञापन
सड़क, रास्ते, पेयजल और बिजली से संबंधित मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकास खंड नारकंडा की कुई पंचायत में उप ग्रामसभा का आयोजन किया। पंचायत प्रधान अंकिता वर्मा और उपप्रधान भूपेंद्र मेहता विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में स्थानीय ग्रामीणों ने अपने-अपने वार्ड से जुड़ी समस्याओं को पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखा। उप ग्रामसभा में ग्रामीणों ने सड़क, रास्ते, पेयजल, बिजली समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ीं समस्याओं पर चर्चा की। लोगों ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपने सुझाव भी दिए। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और स्थानीय जरूरतों के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भी सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने कहा कि उप ग्रामसभा के माध्यम से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे पंचायत प्रतिनिधियों तक पहुंचाने और विकास कार्यों की योजना बनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने बैठक में उठाई गई समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। पंचायत प्रधान अंकिता वर्मा ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए ग्रामीणों की भागीदारी और सुझाव महत्वपूर्ण हैं। ग्रामसभा और उप ग्रामसभा के माध्यम से स्थानीय समस्याओं की पहचान कर विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें