फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काजा में उप दमकल केंद्र शुरू

विज्ञापन
काजा में फायर सब सेंटर का उद्घाटन करतीं विधायक अनुराधा राणा और मौजूद अ​धिकारी व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
विधायक अनुराधा राणा ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल स्पीति)। लाहौल एवं स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने काजा स्थित रंगरिक में नए उप दमकल केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र का उद्देश्य स्पीति क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। इससे अग्निकांड की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित होगा और लोगों को समय पर राहत एवं सहायता मिल सकेगी।
अनुराधा ने कहा कि इस अग्निशमन उपकेंद्र के शुरू होने से स्पीति घाटी के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रयासों से यह केंद्र स्थापित हो सका है। यह उप दमकल केंद्र दो दमकल वाहनों से सुसज्जित है, जिनका मुख्य उद्देश्य अग्निकांड की घटनाओं में तत्काल राहत पहुंचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह उप दमकल केंद्र एक निजी भवन से संचालित किया जा रहा है। भविष्य में काजा में अग्निशमन उपकेंद्र के लिए स्थायी कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण कार्य के शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि उप दमकल केंद्र के शुरू होने से स्पीति क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। अग्निकांड की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी और क्षेत्र के लोगों को समय पर सहायता मिल पाएगी। उन्होंने इसे क्षेत्र की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी शिखा, एसडीएम दीक्षित राणा, बीडीओ अंशुल, मंडलीय अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान, अग्निशमन अधिकारी सुंदर लाल, सूरज भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे छेरिंग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें