फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता और पुनर्वास से समाज में मिटेगी मैनुअल स्कैवेंजिंग की प्रथा : अमरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समिति की हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में हाथ से मैला ढोने (मैनुअल स्कैवेंजिंग) के रूप में रोजगार का निषेध और पुनर्वास अधिनियम-2013 के प्रावधानों पर उपमंडल स्तरीय समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। बैठक में अधिनियम-2013 के प्रावधानों पर चर्चा की गई। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। नियमित निरीक्षण और निगरानी से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी स्तर पर इसका उल्लंघन न हो। उन्होंने कहा कि जागरूकता और पुनर्वास से समाज में मैनुअल स्कैवेंजिंग की प्रथा मिटेगी। उन्होंने समाज को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि सामूहिक प्रयासों से इस अमानवीय प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त किया जा सके। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नेगी, थाना प्रभारी रामपुर आशीष कौशल, प्रबंधक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक नवीन जाल्टा, तहसील कल्याण अधिकारी कर्मवीर, गैर सरकारी सदस्य में गुलजार और सुखवीरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें