फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पोस्टर मेकिंग में करण प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में एड्स जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय बहुतकनीकी रोहड़ू के रेड रिबन क्लब की ओर से एड्स जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाषण, नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में करण ने प्रथम, आगम खन्ना ने द्वितीय और अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में तुषार प्रथम, सेजल शर्मा द्वितीय और पलक तृतीय स्थान पर रही। नारा लेखन प्रतियोगिता में हर्ष कुमार प्रथम, आरुषि द्वितीय और अदिति तृतीय स्थान पर रही। वहीं, एप्रिसिएशन अवॉर्ड से सेजल शर्मा और नेहा शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. धीरज कौशिक, पंकज पथिक और नोडल अधिकारी महेश चौहान की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब सदस्य शशांक शर्मा, पवन दिव्य, चंपा शर्मा एवं राकेश कुमार ने अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना तथा रोकथाम संबंधी उपायों की जानकारी प्रदान करना रहा। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के मीडिया प्रभारी देविंद्र सिंह प्रेमी ने बताया कि संस्थान समय-समय पर विभिन्न आयोजनों के माध्यम से युवाओं एवं समाज को जागरूक करने का कार्य करता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें