फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण में मुस्कान प्रथम और ईशा द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी कॉलेज में वाणिज्य विभाग ने भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में वाणिज्य विभाग ने शनिवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. धन प्रकाश और प्रो. राधिका नेगी ने की। भाषण प्रतियोगिता में विश्व में उभरती हुई भारतीय अर्थव्यवस्था थीम रही। प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम और ईशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रो. डॉ. धन प्रकाश और प्रो. राधिका नेगी ने मुस्कान को 300 रुपये और ईशा को 200 रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंकुर, अमन, प्रिया खाची, वरुण और मिताली ठाकुर ने प्रतियोगिता में भाग लिया। डॉ. धन प्रकाश ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रो. राधिका नेगी ने छात्रों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें