दलाश के रिवाड़ी स्थित वेटनरी प्रशिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षुओं को वितरित किए
आनी (कुल्लू)। राधे-राधे इंस्टीट्यूशन ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी रिवाड़ी में मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। 30 छात्रों ने दीक्षांत समारोह में राधे-राधे एजुकेशनल एंड एनवायर्नमेंटल प्रोटेक्शन सोसायटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। समारोह में एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा पूरा करने वाले 30 छात्रों को सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार और अन्य अतिथियों ने प्रमाणपत्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर सोसायटी की अध्यक्षा कृष्णा देवी, संस्थान की निर्देशिका सरोज शर्मा, संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष, समन्वयक डॉ. निशु चौहान, आशु, तनुज, सरिता और बबिता सहित अन्य मौजूद रहे।
- संवाद