फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रैहची में ग्रामीणों को बताईं बैंक की योजनाएं

विज्ञापन
नित्थर रेहची में महिलाओं का बताई बैंक की योजनाएं। स्रोत : बैंक प्रबंधन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की पलेही पंचायत के रैहची गांव में मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के तहत भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में विशेष रूप से खंड समन्वयक रंजना शर्मा, बीमा मित्र अमन और बीमा सखी रीना उपस्थित रहे। शिविर में सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई। रंजना शर्मा ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, नेट बैंकिंग और बैंक की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अमन ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से वित्तीय साक्षरता का लक्ष्य है कि बैंक की हर योजना का लाभ गांव के हर व्यक्ति तक पहुंचाई जाए। ऐसे में शिविर हर पंचायत में आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रधान कमलेश सहित कई अन्य उपस्थित रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें