कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कोटेश्वर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (केपीएस) कुमारसैन में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें विद्यार्थियों को भूकंप, भूस्खलन और मानवजनित आपदाओं से बचाव के तरीके बताए गए। शिविर में गृहरक्षा विभाग के कंपनी कमांडर रोहिन पमराल ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को दूसरों की मदद करने के तरीके बताते हुए कहा कि शिविर में मिली जानकारी को परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं ताकि आपदा से निपटने के लिए सामूहिक जागरूकता बढ़ सके। स्कूल के प्रधानाचार्य जगदीश रमचैक ने होमगार्ड कंपनी कमांडर रोहिन पमराल का आभार जताया।