फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में 200 फीट गहरी ढांक में गिरा व्यक्ति, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने-पीने का सामान लेकर पैदल लौट रहा था घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। देवत बाजार से घर लौट रहे 38 वर्षीय राम लाल की शनिवार को ढांक में गिरने से मौत हो गई। वह करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा था। मृतक डकाड़ा गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, राम लाल देवत बाजार से खाने-पीने का सामान लेकर पैदल घर लौट रहा था। घर से लगभग एक किलोमीटर पहले उसका पांव फिसल गया। वह सीधे 200 फीट गहरी ढांक में जा गिरा। हादसे में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे निजी वाहन से राडत स्टेशन पहुंचाया। वहां से 108 एंबुलेंस के जरिये सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव का निरीक्षण किया। मृतक के सिर के दाहिनी ओर और दाहिनी बाजू पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आवश्यक नमूने सुरक्षित किए। परिजनों ने मौत को लेकर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें