फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों और प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी। यह सेमिनार कॉलेज के वाणिज्य विभाग और कॅरिअर गाइडेंस, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट सेल ने सिविल टेप आईएएस हब चंडीगढ़ एवं शिमला के सहयोग से आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के लिए एक प्रतियोगी प्रश्नोत्तरी और व्यावसायिक खेल भी आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक सचिव डॉ. राजन देवी नेगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनके साथ डॉ. शिवाली ठाकुर, डॉ. ईश्वर कुमार, डॉ. आशीष चौहान, डॉ. हीरा भगती और डॉ. कृष्ण कुमार ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें