फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में हर घर तिरंगा रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय आनी में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक तिरंगा रैली निकाली गई। राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजन किया। यह रैली राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार और सीमा के मार्गदर्शन में निकाली गई। दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह और अनुशासन के साथ इसमें भाग लिया। स्वयंसेवकों ने देशभक्ति के नारे लगाए और आमजन को राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्थानीय समुदाय के सदस्यों से संवाद भी किया। इस दौरान अभियान के उद्देश्यों और स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर चर्चा की गई। प्राचार्य दायक राम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की संप्रभुता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें