फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन बारे किया जागरूक। स्रोत : बैंक प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वीरवार को वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति शाख रामपुर ने किया। शिविर में शाखा प्रबंधन स्नेह लता और सहयोगी संजय कुमार ने विद्यार्थियों को बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुख बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, शिक्षा ऋण, डिजिटल बैंकिंग के फायदे और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को जागरूक होकर अपने घर और आस-पड़ोस के लोगों को भी इस बारे में जागरूक करना होगा। शिविर में राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता हेम लता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के बारे और बैंक की योजनाओं के बारे जानकारी प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें