फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को स्वास्थ्य को बनाए रखने पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में समग्र स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। रेड रिबन क्लब ने सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। व्याख्यान में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य को बनाए रखने पर जागरूक किया। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. सुचिता पाल्मो ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वास्थ्य से संबंधित मूलभूत पक्षों की जानकारी दी। उन्होंने शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक और पर्यावरणीय अन्य स्वास्थ्य संबंधित मूलभूत पक्षों के बारे में बताया। डॉ. सुचिता ने कहा कि हमारे समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सभी पक्षों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपने शरीर के साथ अपने मन को भी स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. नरेंद्र नेगी, डॉ. सुरेखा नेगी और एपी प्रियंका सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें