फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को आपदा से सुरक्षा पर किया जागरूक

विज्ञापन
देवनगर स्कूल में बच्चों को आपदा के समय सुरक्षा बारे जागरूक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवनगर और नीरथ में शुक्रवार को डूअर्स मानवतावादी संगठन ने आपदा से सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया। डूअर्स मानवतावादी संगठन ने विद्यार्थियों को आपदाओं से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा ने छात्राओं को आपदा से बचाव के तरीके बताए। संगठन की सहयोगी प्रियंका और श्वेता ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण का अभ्यास करवाया। प्रशिक्षण में छात्राओं ने पट्टी बांधना, घायल व्यक्ति की सहायता, बेहोशी की स्थिति में प्राथमिक उपचार का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें