फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी के रवि शर्मा को एनआईटी जालंधर में मिली पीएचडी की उपाधि

विज्ञापन
आनी के रवि शर्मा पीएचडी की उपाधि प्राप्त करते हुए। संवाद
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। आनी के थबोली गांव निवासी रवि शर्मा को कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि से प्रदान की गई है। यह उपाधि डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जालंधर में आयोजित 21वें दीक्षांत समारोह में सीनेट की अनुशंसा पर दी गई। रवि शर्मा का शोध विषय साइबर सुरक्षा एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। उनका शोध मशीन लर्निंग के माध्यम से आईओटी पर होने वाले साइबर हमलों की भविष्यवाणी और रोकथाम पर केंद्रित है। रवि शर्मा अध्यापक डोला राम शर्मा और निर्मला शर्मा के बेटे हैं। वर्तमान में वह जेपी यूनिवर्सिटी सोलन में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। दीक्षांत समारोह में संस्थान के निदेशक, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष, संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर रवि शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शोध मार्गदर्शक और संस्थान प्रशासन को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में और अधिक शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित करेगी। क्षेत्रवासियों और संस्थान प्रबंधन ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें