फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल कॉलेज में विद्यार्थियों को कॅरिअर पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में एक दिवसीय कार्यशाला लगी। कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल, स्काॅलरशिप कमेटी और क्रैक अकादमी शिमला के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अकादमी की काउंसलर ऊषा नेगी ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को कॅरिअर पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने भविष्य की योजनाएं बनाकर ही कार्य शुरू करने चाहिए, जिससे हमें एक दिशा में कार्य करने में सुविधा होगी। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में कई सफल व्यक्तियों के उदाहरण दिए। ऊषा नेगी ने पीपीटी के जरिये विद्यार्थियों समय का महत्व बताया। उन्होंने छात्रों की ओर से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रविंदर चौहान बतौर अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका वरिष्ठ प्राध्यापक कन्या नेगी ने निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें