फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों को बताया पुस्तकालय का महत्व

विज्ञापन
पुस्तकालय दिवस पर रामपुर कॉलेज में बताया पुस्तकालय का महत्व। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में वीरवार को पुस्तकालय समिति ने रीडिंग हॉल में पुस्तकालय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों को पुस्तकालय का महत्व बताया। कार्यक्रम में लाइब्रेरियन ने छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि भारत में प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को पुस्तकालय दिवस डॉ. एसआर रंगनाथन की जयंती पर मनाया जाता है, जिन्हें पुस्तकालय विज्ञान का जनक माना जाता है। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय समिति की संयोजक प्रो. प्रमिला ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर प्रो. राजेश नेगी, डॉ. अनीता कुमारी, प्रो. प्रियंका, प्रो. संगीता, प्रो. अनिल कुमार और सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें