फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में एंटी ड्रग कमेटी ने नशा मुक्त युवा : विकसित भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यंग सोशियोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन, इतिहास विमर्श मंच और युवा पर्यटन क्लब के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आर्किटेक्ट यशपाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने कहा कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चुनौती है। इस समस्या से निपटने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, परिवारों और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में करने की अपील की। इस अवसर पर प्रो. भरत खेपन, प्रो. भूपेंद्र, डॉ. हैप्पीन्दर भ्रांटा, डॉ. उमेश नारटा और डॉ. सुरेंद्र कुल्ला भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन यंग सोशियोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष वंशीका कैथ और अदिति बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें