निरमंड (कुल्लू)। बीडीसी अध्यक्ष निरमंड मुगला देवी और उपाध्यक्ष हेमा वर्मा ने शुक्रवार को उपायुक्त कुल्लू से भेंट की। इस दौरान निरमंड क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। क्षेत्र के विकास, स्थानीय लोगों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त को क्षेत्र की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी। जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान और विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया। मुगला देवी और हेमा वर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। स्थानीय समस्याओं के निपटारे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।