फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी के हरिपुर परिसर में नशा मुक्ति और डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। साथ ही, सोशल मीडिया के प्रभाव और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार उपयोग पर भी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य दायक राम ठाकुर ने की। पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक शेखर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ डीएसपी आनी राजीव मेहता और थाना प्रभारी पुलिस थाना आनी हेतराम भी मौजूद रहे। प्राचार्य दायक राम ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। एसपी अभिषेक शेखर ने नशे के दुष्प्रभाव और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, गैरशिक्षक वर्ग और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन महत्वपूर्ण संदेशों के साथ हुआ। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें सोशल मीडिया का संतुलित उपयोग करने की सलाह दी गई। कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सकारात्मक और जिम्मेदार प्रयोग करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें