आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी के हरिपुर परिसर में 2 से 3 अगस्त तक नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत डिजिटल शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों और एंटी ड्रग स्क्वाड ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 200 एनएसएस स्वयंसेवकों समेत विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने शपथ ली। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य दायक राम ठाकुर, शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी और अन्य विद्यार्थियों ने भी नशे के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का निर्देशन एंटी ड्रग स्क्वाड के संयोजक भुवनेश्वर और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार एवं सीमा ने किया।