आनी कॉलेज में करियर गाइडेंस सत्र के दौरान मौजूद शिक्षक और विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
आनी(कुल्लू)।
राजकीय महाविद्यालय आनी में कॅरिअर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल और समान अवसर प्रकोष्ठ की ओर से कॅरिअर गाइडेंस सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॅरिअर के विकल्प बताए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के तरीके भी बताए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों से परिचित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. संगीता नेगी, प्रो. विनोद ठाकुर, प्रो. सीमा, प्रो. राधिका नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।