फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी में चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी की पुलिस टीम ने 8.5 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झाकड़ी बाजार में नशे की तस्करी हो रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस थाना झाकड़ी की टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई की। आरोपियों के किराये के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे से चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झाकड़ी के निवासी 30 वर्षीय धीरज शर्मा और तकलेच निवासी 39 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। यह बरामदगी झाकड़ी बाजार स्थित एक किराये के कमरे से हुई। इस संबंध में पुलिस थाना झाकड़ी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें