फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का देखा लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
.आनी कॉलेज के विद्यार्थियों को खेल, स्वस्थ जीवन शैली बारे किया जागरूक
विज्ञापन

.आनी कॉलेज में खेलों इंडिया संवाद खेल की बात पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
राजकीय महाविद्यालय आनी में वीरवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया संवाद, खेल की बात पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर किया गया। विद्यार्थियों ने लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबाल खिलाड़ी विनय ठाकुर रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात आयोजित युवा संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने खेलों, फिटनेस, खेल सुविधाओं और युवाओं की भूमिका से संबंधित प्रश्न पूछे और अपने विचार, सुझाव प्रस्तुत किए। विनय ठाकुर ने अपने खेल अनुभव सभी के साथ साझा किए। प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने अध्ययन को प्रभावी बनाने के लिए चार चरण पठन, समझ, लेखन और विश्लेषण, संवाद को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. विजय कुमार और प्रो. सीमा के मार्गदर्शन, समन्वय से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें