चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल के बीकॉम द्वितीय, तृतीय वर्ष, बीए अर्थशास्त्र और बीए तृतीय वर्ष के जीई विषय के विद्यार्थियों ने बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय और अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की चौपाल शाखा और पंचायत थाना स्थित ‘हिमजल’ ड्रिंकिंग वाटर पैकिंग प्लांट का दौरा करवाया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बैंकिंग कार्यप्रणाली, लेन-देन और विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की जानकारी हासिल की। इसके अलावा हिमजल प्लांट में पानी के प्रसंस्करण, पैकिंग और संयंत्र में होने वाली अन्य गतिविधियों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। भ्रमण का आयोजन वाणिज्य संकाय की सहायक आचार्य डॉ. नेहा शर्मा और मयंका शर्मा और अर्थशास्त्र की सहायक आचार्य मिताली माल्टा के संरक्षण में किया गया।