फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पीएम श्री स्कूल रामपुर ने पदम स्कूल रामपुर को हराया

विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय इनडोर गेम्स में जूडो खेलती छात्राएं | संवाद
विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल रामपुर ने पदम स्कूल रामपुर को हराया
विज्ञापन


जिला स्तरीय छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की इन्डोर गेम्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जोन से 15 टीमों के 283 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ी 12 विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को बॉक्सिंग का मुकाबला पोर्टमोर स्कूल और नेरवा के मध्य हुआ, जिसमें नेरवा स्कूल विजेता रहा। दूसरा मुकाबला पीएमश्री स्कूल रामपुर और पदम स्कूल रामपुर के मध्य हुआ। इसमें पीएमश्री स्कूल की छात्रा राशु विजेता रही। पीएमश्री और पोर्टमोर के मध्य बॉक्सिंग का मुकाबला हुआ। इसमें पीएमश्री स्कूल विजेता रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य यश पाल ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं छात्रा खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के साथ खेल भावना और अनुशासन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें