नित्थर(कुल्लू)। राधे-राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान रिवाड़ी के छात्र-छात्राओं ने 7 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आगरा, वृंदावन, मथुरा, अमृतसर और चंडीगढ़ सहित कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने इस शैक्षिक भ्रमण के सफल आयोजन पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक समझ को विकसित करते हैं। संस्थान के कोऑर्डिनेटर डॉ. निशु चौहान ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। इससे छात्रों को इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र की विरासत को समझने का अवसर मिलता है। इस भ्रमण में निर्देशक डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. अंकित शर्मा, वेटरनरी फार्मासिस्ट आशु और गैर शिक्षण स्टाफ सरोजना देवी, दीक्षित भी मौजूद रहे।