फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिन परिस्थितियों में भी साहस, धैर्य और अनुशासन बनाए रखें : विरोले

विज्ञापन
सर्वपल्ली बीएड कॉलेज नोगली में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सेना के अधिकारी
विज्ञापन
. सर्वपल्ली बीएड, एमएड एवं डिग्री कॉलेज बालना के प्रशिक्षुओं को किया जागरूक
विज्ञापन


. ऑपरेशन सिंदूर समेत भारतीय सेना के कार्य और महत्व के बारे में भी जाना

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड एवं डिग्री कॉलेज (बालना) नोगली में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर विषय पर एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सेना के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विशाल चंद्रशेखर विरोले विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारतीय सेना के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों में भी साहस, धैर्य और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मेजर पंकज शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रेजेंटेशन दी। उन्होंने बताया कि महार रेजिमेंट भारतीय सेना की एक प्रतिष्ठित इन्फेंट्री रेजिमेंट है, जिसका इतिहास वीरता और संघर्ष से भरा है। रेजिमेंट ने द्वितीय विश्व युद्ध, कारगिल युद्ध और स्वतंत्रता के बाद सभी प्रमुख संघर्षों में भाग लिया। संस्थान की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने कर्नल विरोले, मेजर पंकज शर्मा, कैप्टन रजत कुमार, नायब सूबेदार रंजीत कुमार साहू, नायब सूबेदार केएस रॉय सहित कार्यक्रम में शामिल भारतीय सेना के सभी जवानों का मंच से स्वागत और अभिनंदन किया। इस प्रेजेंटेशन का मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे अफवाहों का फैलना, सोशल मीडिया की ओर से गलत जानकारी का लोगों के बीच में जाना इत्यादि के संदर्भ में आम लोगों के बीच में सतर्कता और जागरूकता फैलाना था। डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना केवल देश की सीमाओं की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की प्रतीक भी है। डॉ. शर्मा ने युवाओं को भारतीय सेना के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और देशहित को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। संस्थान की प्राचार्या और शिक्षकों ने भारतीय सेना के इस सराहनीय प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें