नित्थर (कुल्लू)। शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के छात्रों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतर कर नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। सामाजिक विषयों पर भी गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग में साराबाई सदन ने पहला और आर्यभट्ट सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में सीबी रमन ने प्रथम और आर्यभट्ट ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष धर्मपाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एनएसएस प्रभारी अनिल गोस्वामी के नेतृत्व में जागरूकता रैली विद्यालय से लेकर नित्थर बाजार तक निकाली गई, जिसका विषय नशा छोड़ो रहा। स्कूली बच्चों ने इस रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने बच्चों को नशे से दूर रहने और इससे स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षक अनिल गोस्वामी, राजेंद्र ठाकुर, सुनील कुमार, मनोरमा देवी, रणवीर, हर्षानंद शर्मा, रूबीना, मीना ठाकुर, संतोष, अशोक, पंकज, आशा, सतपाल और वेद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।