फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

रामपुर परियोजना (एचपीएस) ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोगली में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, तरल अपशिष्ट प्रबंधन और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। रामपुर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद रामपुर की तीन सदस्यीय टीम ने विद्यार्थियों को एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। पोस्टरों के माध्यम से कचरे के सही पृथक्करण और वैज्ञानिक प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी भी साझा की गई। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि एसडब्ल्यूएम नियम-2026 का उद्देश्य कचरे को केवल समस्या न मानकर संसाधन के रूप में प्रबंधित करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदार व्यवहार और संसाधनों के संरक्षण की संस्कृति है। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश भलूनी, मनीष ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें