फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर में 40 छात्रों ने सीखा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में आपदा से बचाव का प्रशिक्षण लेते युवा। संवाद 
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला ने इसका आयोजन किया था। शिविर में महाविद्यालय के 40 छात्रों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इस सात दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन की मूलभूत अवधारणाएं सिखाई गईं। आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया गया। विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा, अग्निशामक यंत्रों का उपयोग और आग लगने पर त्वरित प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण मिला। प्राथमिक उपचार, सीपीआर, रक्तस्राव रोकने के उपाय और हड्डी टूटने पर चिकित्सा का अभ्यास कराया गया। रस्सी के सुरक्षित उपयोग, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की तकनीक और स्ट्रेचर बनाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। गृह रक्षक के प्रशिक्षित प्रशिक्षकों ने सभी सत्र संचालित किए। महाविद्यालय की प्राचार्य पूनम मेहता ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और गृह रक्षक प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें