फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भड़ेच में चला भांग उखाड़ो अभियान चलाकर दिया नशा

विज्ञापन
कोटखाई की घुंडा-भड़ेच पंचायत में भांग उखाड़ो अभियान चलाकर नशामुक्ति का दिया संदेश। संवाद
विज्ञापन
मुक्ति का संदेश रास्तों, सार्वजनिक स्थलों में उगी भांग उखाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)।
विकास खंड कोटखाई की घुंडा-भड़ेच पंचायत के भड़ेच गांव में रविवार को भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। पंचायत प्रधान तनुजा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित अभियान के दौरान ग्रामीणों ने गांव के रास्तों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में उगी भांग को उखाड़कर स्वच्छ और नशामुक्त समाज का संदेश दिया। अभियान में वार्ड सदस्य गुड्डी देवी, युवा मंडल भड़ेच के सदस्य सुरेंद्र शर्मा, संशुभ शर्मा, श्वेता, वंशिका और मोक्ष शर्मा सहित महिला मंडल की सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने ग्रामीणों को भांग उन्मूलन, स्वच्छता और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पंचायत प्रधान तनुजा शर्मा ने लोगों से अपने घरों, आंगनों, खेतों और बगीचों के आसपास उगी भांग को स्वयं हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत घुंडा-भड़ेच के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से भांग उखाड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत वार्ड सदस्यों, महिला मंडलों और युवा मंडलों के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को भांग उन्मूलन, स्वच्छता और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें