फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
देलठ स्कूल के विद्यार्थियों ने सडक़ सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली। संवाद
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार, पुलिस और परिवहन विभाग ने अभियान चलाया है। सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलठ के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली स्कूल परिसर से देलठ बाजार होते हुए बस अड्डे तक निकाली गई। इस मौके पर पुलिस थाना ननखड़ी से पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस कर्मियों ने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, रणवीर मेहता, श्याम लाल, गीता देवी, गुलशन शर्मा, सुनील कुमार, सुरेंद्र ठाकुर समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

देलठ स्कूल के विद्यार्थियों ने सडक़ सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें