फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमा काॅलेज के छात्रों ने चांशल पास चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
चांशल पास पर स्वच्छता अभियान चलाते सीमा कालेज के छात्र
विज्ञापन
कालेज के पर्यटन विभाग, बी वॉक और एड-ऑन टूरिज्म विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा के विद्यार्थियों ने पर्यटक स्थल चांशल पास में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ललिता रावत के निर्देशानुसार काॅलेज के पर्यटन विभाग, बी वॉक विभाग और एड-ऑन टूरिज्म विभाग के संयुक्त सहयोग से किया गया। अभियान में काॅलेज के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य चांशल पास में पर्यटकों के फेंके गए कचरे, प्लास्टिक रैपर और बोतलों को एकत्रित कर इस पर्यटन स्थल को स्वच्छ और सुंदर बनाना था। महाविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर बड़ी मात्रा में कचरा एकत्रित किया और उसका सही तरीके से निपटारा भी किया। लोगों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी भी दी और चांशल पास को स्वच्छ बनाए रखने की अपील भी की। इस अभियान में पर्यटन विभाग के प्रोफेसर डॉ. हैपीन्दर, विकास मुखिया, पेमेंदेर के अलावा अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें