5 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक चलेगी श्री मद्भागवत पुराण कथा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिव शक्ति धाम रोहड़ू में श्री मद्भागवत पुराण कथा का आयोजन पांच अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक किया जाएगा। आयोजनकर्ता सपना शर्मा व ऊमा कपटा ने बताया कि श्री मद्भागवत कथा ज्ञान का पाठ वृंदावन के संत नरेंद्र माधव दास व्यास पीठ करेंगे। उन्होंने बताया कि पांच अक्तूबर को राम मंदिर पुराना बस स्टैंड में सब भक्तजन अपने कलश लेकर शोभा यात्रा में जाएंगे। शिकड़ू देवता महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद रोहड़ू बाजार की फेरी लेते हुए शोभा यात्रा शिव शक्ति धाम मंदिर में सुबह 11 बजे पहुंचेगी। जहां कलश स्थापित किया जाएगा। दोपहर बाद कथा का शुभारंभ किया जाएगा। शिव शक्ति धाम के संस्थापक पंडित जोगिंद्र पाल ज्योति ने बताया कि क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए समय-समय पर धार्मिक आयोजन करने से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने में सहयोग मिलता है। मंदिर में कथा का सफल आयोजन होगा। कथा सुनने के लिए लोग शिव शक्ति धाम मंदिर में रोजाना पहुंच सकते हैं।