लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्य
लोकगीत और लोक वाद्यवृंद प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर के छात्रों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा कला उत्सव ग्रुप द्वितीय में लोकगीत और लोक वाद्यवृंद प्रतियोगिताओं में दूसरा स्थान हासिल किया है। बुधवार को महाविद्यालय पहुंचने पर उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में युवा कला उत्सव का आयोजन हुआ था। लोकगीत प्रतियोगिता में छात्रा संजना ने ‘मामटिया बोलो दयारामा’ लोकगीत प्रस्तुत कर दूसरा स्थान हासिल किया। लोक वाद्यवृंद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार सामूहिक प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में रिजुल, अरिका, काजल, भावना, रालवी, संजना, कृष्ण, आर्यांश, दीक्षित, संदीप, मोक्ष और हरिकेश ने भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। इस उपलब्धि में संगीत विभाग के सहायक आचार्य कैप्टन डॉ. रोहित कुमार मोक्टा, डॉ. सुमित्रा चौहान और जगदीश चंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों और मार्गदर्शकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।