राजकीय महाविद्यालय निरमंड और राजकीय विद्यालय निरमंड के एनसीसी कैडेट्स महाविद्यालय के प्रांगण
निरमंड कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर स्वतंत्रता दिवस पर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय निरमंड, राजकीय विद्यालय निरमंड के एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने बुधवार को महाविद्यालय के प्रांगण से तिरंगा यात्रा निकाली। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजन देवी नेगी और विद्यालय के प्रधानाचार्य जगजीवन पाल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा निरमंड बाजार से होते हुए निरमंड बस स्टैंड तक निकली गई। निरमंड बस स्टैंड पर सभी एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने इकट्ठा होकर देशभक्ति के नारे और देशभक्ति गीत गाए। इस दौरान एनसीसी अधिकारी कैप्टन संदीप ठाकुर और थर्ड ऑफिसर रवि ठाकुर उपस्थित रहे।