फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में स्वतंत्रता दिवस पर समेज बाढ़ सर्च ऑपरेशन में जुटे जवान होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। रामपुर में खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में रामपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र समेज में सर्च ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सीआईएसफ, हिमाचल प्रदेश पुलिस, भारतीय सेना और अन्य रेस्क्यू टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान किसी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर मार्चपास्ट, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत पर आधारित कुछ ही कार्यक्रम होंगे। हिमाचल पुलिस, एनसीसी और स्थानीय पाठशालाओं के बच्चे मार्चपास्ट में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले मुख्यातिथि एसडीएम रामपुर निशांत तोमर का स्वागत किया जाएगा। उसके बाद 10:55 मिनट पर ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान होगा। उसके बाद परेड का निरीक्षण, मार्च पास्ट और मुख्यातिथि का संबोधन होगा। उसके बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र समेज में कई दिनों से सर्च ऑपरेशन में जुटे जवानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें