फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कथोग स्कूल की छात्राओं ने सीखे आर्ट एंड क्राफ्ट के गुर

विज्ञापन
ठियोग के कथोग स्कूल की छात्राओं ने सीखे आर्ट एंड क्राफ्ट के गुर। संवाद
विज्ञापन
एक दिवसीय कार्यशाला में नौवीं से 12वीं की छात्राओं को किया प्रशिक्षित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। शिक्षा खंड मतियाना की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग में छात्राओं के लिए कार्यशाला लगी। इस कार्यशाला में सोसायटी यूजफुल प्रोडक्टिव वर्क (एसयूपीडब्ल्यू) की मास्टर ट्रेनर सोनिका ने नौवीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को आर्ट एंड क्राफ्ट के बारे में जानकारी दी। ड्राइंग मास्टर प्रेमदीप कटोच की देखरेख में आर्ट एंड क्राफ्ट के मॉडल तैयार किए गए। प्रधानाचार्य डॉ. संदीप चौहान ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए मॉडलों की खूब सराहना की। मास्टर ट्रेनर सोनिका ने बताया कि (एसयूपीडब्ल्यू) एक शैक्षणिक अवधारणा है, जो छात्रों को समाज के लिए उपयोगी काम और सामुदायिक सेवा में शामिल करती है। इस अवसर पर अध्यापक सोहन लाल, नरेश कुमार, ओम प्रकाश जस्टा, मनोज अत्री और कंवर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें