फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: साइंस क्विज में एसवीएम कराणा रहा प्रथम

विज्ञापन
आनी में साइंस क्विज प्रतियोगिता में में एसवीएम कराणा के छात्र रहे विजेता। स्रोत : प्रबंधन
विज्ञापन
खंड स्तरीय साइंस कर्निवल में आठ प्राथमिक स्कूलों के छात्रों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। हिमालयन मॉडल स्कूल आनी ने खंड स्तरीय साइंस कर्निवल का आयोजन किया। इसमें कुल आठ प्राथमिक स्कूलों के 33 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमालयन शिक्षा समिति के चेयरमैन रफ्तार सिंह ठाकुर ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस साइंस कर्निवल में साइंस क्विज और मॉडल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। साइंस क्विज में एसवीएम कराणा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मेजबान हिमालयन मॉडल स्कूल आनी द्वितीय और जेपीएन कुंगश तृतीय स्थान पर रहा। मॉडल प्रतियोगिता में जेपीएन कुंगश के छात्रों ने बाजी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमालयन मॉडल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक और आधुनिक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर डॉ. प्रकाश, मोलक राज, समीक्षा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें