फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय कला उत्सव में छाए आनी स्कूल के विद्यार्थी

विज्ञापन
जिलास्तरीय उत्सव में आनी स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। पीएमश्री
विज्ञापन

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी ने इस वर्ष अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग की जिला स्तरीय छात्र वर्ग सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में ऑल राउंड बेस्ट का खिताब हासिल किया है। वहीं, डाइट कुल्लू में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में भी आनी स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने वाद्य वादन में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा रंगोत्सव में प्रथम और लोकनृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पाठशाला के वाद्य वादन दल ने बीते वर्ष भी कला उत्सव में राज्य स्तर पर विजेता का खिताब हासिल किया था। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर भोपाल में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में पाठशाला शास्त्री शिक्षक आशा देवी और कला शिक्षक सीता देवी का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर, श्यामानंद, राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता प्रवक्ता कुंदन शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष खेमचंद ठाकुर सहित सभी शिक्षकों और एसएमसी कार्यकारिणी सदस्यों ने विजेताओं को बधाई दी है। चंबा में होने वाले राज्य स्तरीय कला उत्सव के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें