फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पदोन्नत प्रवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संघ के पदाधिकारी बोले-जारी निर्देशों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। प्रदेश राजकीय प्रवक्ता संघ ने पदोन्नत प्रवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर रोष जताया है। प्रवक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी ने कहा कि शिक्षा निदेशालय ने हाल ही में वर्ष 2019 से लेकर 2025 के मध्य 592 पदोन्नत प्रवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह निर्णय अनुचित, निराधार और शिक्षकों का मनोबल गिराने वाला है। संघ के राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, मुख्य संरक्षक लोकेंद्र नेगी, महासचिव इंदर सिंह ठाकुर, मुख्य मार्गदर्शक राजेश सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना, संगठन सचिव रंगीला ठाकुर, उपाध्यक्ष राकेश भारद्धाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने संयुक्त बयान में कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया विभाग की ओर से सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही की जाती है। ऐसे में पदोन्नत शिक्षकों को प्रताड़ित करना विभागीय असंवेदनशीलता को दर्शाता है। राज्य महिला विंग की मुख्य सलाहकार मुदिता भारद्धाज, अध्यक्ष दया दत्ता, उपाध्यक्ष सोनू सेन व सचिव रोजी चौहान ने भी इस निर्णय को शिक्षकों के सम्मान के विपरीत बताया और इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठता अथवा कनिष्ठता का निर्धारण करना विभाग का कार्य है, न कि किसी शिक्षक का। यदि किसी स्तर पर त्रुटि हुई है, तो उसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की बनती है, न कि 2019 से 2025 के पदोन्नत शिक्षकों की। संघ के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि यह स्थिति विभाग की ओर से न्यायालयों के आदेशों का समय -समय पर पालन न करने के कारण उत्पन्न हुई है। अनुबंध अवधि के वेतनवृद्धि एवं वरिष्ठता मामलों पर विभाग की ओर से न्यायालय के आदेशों के अनुरूप गंभीरता से कार्रवाई न किए जाने से भविष्य में भी ऐसी जटिलताएं उत्पन्न होने की पूरी आशंका बनी हुई है। संघ ने विद्यालय शिक्षा निदेशक से आग्रह किया है कि जारी निर्देशों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए और पदोन्नत प्रवक्ताओं की स्थिति यथावत रखी जाए। कनिष्ठ शिक्षकों की पदोन्नति के लिए विभाग को अन्य वैकल्पिक प्रक्रिया अपनाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें