सरस्वतीनगर कालेज के छात्र चालक को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए
रोहड़ू। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय सरस्वतीनगर में रोड एंड सेफ्टी क्लब ने सड़क सुरक्षा पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों ने रैली निकालकर वाहन चालकों को यातयात नियमों पर जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. पीपी चौहान के मार्गदर्शन में रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक प्रो. पवन कुमार ने किया। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवियों और महाविद्यालय के अन्य छात्रों ने भी भाग लिया। महाविद्यालय के प्रांगण और हटकोटी कैंची पर छात्रों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा भी ली। इस अवसर पर काॅलेज के शिक्षक भी उपस्थित रहे।